वर्ष 2025 के अंतिम दिन हम अपने सभी सम्मानित साथिओं का विनम्रतापूर्वक ह्रदय से आभार प्रकट करते है। आपके सतत मार्गदर्शन, सहयोग एवं उत्साहवर्दन से आपके इस प्रतिष्ठान ने उत्तरोत्तर प्रगति की। हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2026 में आप हमें सेवा का अवसर प्रदान करेंगे और हम आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
नवीन वर्ष : एक नई शुरुआत का क्षितिज
जैसे ही घड़ी में आधी रात होती है और कैलेंडर अपना आखिरी पेज बदलता है, हम खुद को नवीन सम्भावनाओ की दहलीज़ पर खड़ा पाते हैं। हर बीता हुआ दिन अनुभवों की पूँजी संजोता है। पुराने वर्ष से नवीन वर्ष का संक्रमण काल सिर्फ़ एक तारीख से कहीं ज़्यादा होता है —एक ऐसा पल जब दुनिया रुककर पीछे मुड़कर देखती है कि क्या हासिल किया है और आगे के रास्ते की ओर देखती है।
वर्ष के अंतिम सप्ताह में सामान्तया हम वर्ष के दौरान हुई अपनी उपलब्धिओं का आकलन करते है। इस पूँजी को उचित रूप से विनियोग करके वांछित प्रतिफल हेतु प्रयास करते है। हम आने वाले वर्ष में अधिकतम उपलब्धिओं के लिए सामान्तया निम्न लक्ष्यो का निर्धारण करते है:
• फिट रहें। (यह नए साल का सबसे ज्यादा रखा जाने वाला रेज़ोल्यूशन है।)
• हेल्दी खाना खाएं।
• नई नौकरी पाएं / बिज़नेस शुरू करें। सम्पति अर्जित करे एवं कर्ज काम करे।
• स्मोकिंग बंद करें।
• ज़्यादा पैसे बचाएं या कमाएं। बजट बनाना शुरू करें।
• परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताएं।
किसी काम को पूरा करने के लिए हम जो भी लक्ष्य (गोल) तय करें, उन्हें हासिल करने का भरसक प्रयास करे। लक्ष्य (गोल) ‘SMART’ होने चाहिए अर्थात कुछ ऐसा जो खास (Specific) हो, जिसे मापा (Measure किया) जा सके, जिसे पाया (Achieve किया) जा सके, असलियत के करीब हो (Realizable), और जिसे टाइम-बाउंड किया जा सके।
नया साल अक्सर एक बड़े “रीसेट” बटन जैसा लगता है, लेकिन रातों-रात बड़े बदलाव नहीं होते। न्यू ईयर किसी नए इंसान के लिए कोई जादुई दरवाज़ा नहीं है—यह बस काम जारी रखने का एक न्योता है।
हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” “आपकी शानदार जीवन यात्रा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ!” “आपकी सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई!” “आपके सभी सपने सच हों!”
Wishing you and yours a safe, healthy, and prosperous new year!